बाइक की वजह से घटना, HRTC बस डिवाइडर पर चढ़ी, बाल-बाल बची सवारियां

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

जिला ऊना के देहलां गांव में उस समय एक बड़ी सड़क दुर्घटना होते-होते टल गई जब चंडीगढ़-हमीरपुर रूट की एक बस डिवाइडर पर चढ़ गई।

एचआरटीसी बस के आगे एक बाइक चालक आ गया, लेकिन उसे बचाने के लिए चालक ने बस को अचानक घुमाया तो नियंत्रण खो बैठा और बस डिवाइडर पर चढ़ गई। अचानक हुए इस हादसे के कारण बस में सवार सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

वहीं, इस सड़क दुर्घटना को लेकर मैहतपुर पुलिस थाना की टीम को सूचना दी गई। करीब 15 मिनट के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हुई बस के चालक से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। करीब आधे घंटे तक बस में सवार यात्रियों को बाहर खड़े होकर इंतजार करना पड़ा।

इससे बस में सवार लोग खासे परेशान भी हुए, लेकिन बस चालक व परिचालक ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए उन्हें बस में बैठाकर गंतव्य जगह के लिए रवाना किया गया। चंडीगढ़ से हमीरपुर के लिए बैठी सवारियों को अन्य बस में बैठाकर रवाना किया।

क्या कहते हैं अधिकारी

वहीं, जिला के एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुटी है। बस का कुछ नुकसान हुआ है, लेकिन बस में सवार यात्री सुरक्षित हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...