सर्दियों में बीटों से गायब रहने वाले वन रक्षकों के खिलाफ होगी कार्रवाई

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

सर्दियों के मौसम में बर्फबारी के दौरान कोई भी वनरक्षक अपनी बीट छोड़कर फरलू नहीं मार पाएगा। ऐसा करने वाले वन रक्षकों के खिलाफ विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। इसके लिए सभी वन रक्षकों को सर्दी के मौसम में जंगलों में मुस्तैदी से कार्य करने के आदेश दिए गए हैं। क्योंकि सर्दियों में बर्फबारी होने पर अवैध शिकार और कटान बढ़ जाता है।

विभागीय कर्मचारी भी लापरवाही करते हुए जंगलों का रुख नहीं करते। इसका फायदा उठाकर कुछ लोग जंगलों में अवैध शिकार और देवदार के पेड़ों का अवैध कटान करते हैं, लेकिन इस बार सर्दियों में विभाग ने जंगल और वन्य जीवों की सुरक्षा करने को लेकर कमर कस ली है। वनमंडल चंबा के अधीन आने वाले सभी वन रक्षकों को वनमंडल अधिकारी की तरफ से सख्त आदेश जारी हो चुके हैं।

वन विभाग ने ब्लॉक स्तर पर टीमों का गठन भी कर दिया है। ये टीमें निरंतर जंगलों की सुरक्षा में कार्य करेंगी। संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी टीमों के सर्वेक्षण की रिपोर्ट रोजाना बनाकर संबंधित वनमंडलाधिकारी को भेजेंगे। इसके अलावा विभागीय अधिकारी भी समय-समय पर बीटों में जाकर कर्मचारियों की ड्यूटी का निरीक्षण करेंगे।

इस दौरान अगर कोई कर्मचारी ड्यूटी से नदारद पाया गया तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी विभाग ने जागरूक किया है कि वे सर्दियों में अवैध कटान या शिकार की सूचना उन्हें दें।

अमित शर्मा, वनमंडल अधिकारी चंबा के बोल

सर्दियों में कोई भी वनरक्षक अपनी बीट छोड़ कर नहीं जाएगा। इसके लिए उन्हें आदेश जारी कर दिए गए हैं। अवैध कटान और शिकार पर वनरक्षक पूरी निगरानी रखेंगे। बीट से नदारद रहने वाले वन रक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...