नर्स ने डॉक्टर से पूछे बिना काट डाले मरीज के पैर, वजह जान कर हैरान रह जाएंगे आप

--Advertisement--

Image

प्रत्यक्षदर्शियों ने जांचकर्ताओं को बताया कि ब्राउन ने 27 मई को उस व्यक्ति के दाहिने पैर को काट दिया था. लेकिन न तो डॉक्टर और न ही मरीज़ ने ऐसा करने की इजाजत दी थी.

व्यूरो रिपोर्ट

अपने देश के अस्पतालों से लापरवाही की खबरें लगातार आती रहती है. ऐसे हॉस्पिटल के खिलाफ एक्शन भी लिए जाते हैं. लेकिन ऐसी खबरें अब अमेरिका से भी आने लगी है. वो देश जहां का मेडिकल सिस्टम पूरी दुनिया में सबसे बढ़िया माना जाता है.

दरअसल यहां के एक हॉस्पिटल में एक नर्स ने बिना डॉक्टर से पूछे ही मरीज़ के पैर को काट कर अलग कर दिया. इतना ही नहीं इस नर्स ने मरीज़ से भी इसकी इजाजत नहीं ली. पियर्स काउंटी में पिछले सप्ताह दायर एक आपराधिक शिकायत के मुताबिक इस नर्स ने अपने साथियों से कहा कि वो अपने परिवार की टैक्सिडर्मि दुकान पर पैर को संरक्षित और प्रदर्शित करना चाहती है.

बता दें कि टैक्सिडर्मि की दुकान में आमतौर पर जानवर के शरीर से जुड़ी चीजों को रखी जाती है. 38 साल की मैरी के. ब्राउन को 6 दिसंबर को अदालत में पेश किया जाएगा.

मरने वाला था मरीज

आपराधिक शिकायत के मुताबिक, ये घटना उस वक्त हुई जब ब्राउन 27 मई को स्प्रिंग वैली हेल्थ एंड रिहैब सेंटर में काम कर रही थी. अमेरिकी अखबार यूएस टूडे के मुताबिक पीड़ित मरीज की उम्र 62 साल थी. लेकिन शिकायत में न तो उसका नाम और न ही उसकी मृत्यु की तारीख शामिल है. मरीज को इस साल मार्च में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और स्वास्थ्य अधिकारियों ने निर्धारित किया था कि वो मई तक मर सकता है.

अब लिया जाएगा एक्शन

प्रत्यक्षदर्शियों ने जांचकर्ताओं को बताया कि ब्राउन ने 27 मई को उस व्यक्ति के दाहिने पैर को काट दिया था. लेकिन न तो डॉक्टर और न ही मरीज़ ने ऐसा करने की इजाजत दी थी.

उनकी मृत्यु की असामान्य परिस्थितियों” के कारण शरीर को काउंटी मेडिकल परीक्षक के पास भेज दिया गया था और जून में मेडिकल परीक्षक के कार्यालय द्वारा जांचकर्ताओं से संपर्क करने के बाद ब्राउन पर आरोप लगाया गया था. मेडिकल परीक्षक ने कहा कि दाहिना पैर आदमी से जुड़ा नहीं था, “बल्कि उसके बगल में पड़ा था.”

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...