बारिश होते ही 32 मील में लंबा जाम, फोरलेन निर्माण के चलते कीचड़ पर पलटी कार

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयम

सोमवार सुबह हुई बारिश के कारण पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर 32 मील के पास फोरलेन कार्य के चलते भारी फिसलन हो गई, जिससे सुबह एक कार फिसल कर पलट गई। भगवान का शुक्र रहा कि कार सवार को कोई चोट नहीं आई, वहीं इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों का लंबा जाम लग गया।

मार्ग पर भारी कीचड़ के कारण वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे हैं एवं एक किलोमीटर का सफर तय करने में वाहनों को एक से डेढ़ घंटे का समय लग रहा है। 32 मील के दोनों ओर दो-दो किलोमीटर तक जाम लगा रहा।

प्रतिदिन जाने वाले यात्री, स्कूली बच्चे, शिक्षक, कर्मचारी जाम में बुरी तरह फंस गए। राहगीरों के कपड़े कीचड़ से खराब हो गए।

जब भी थोड़ी बहुत बारिश होती है, तो यहां पर जाम लग ही जाता है। जाम में फंसे लोगों ने कंपनी से आग्रह किया है कि इस समस्या का समाधान किया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...