चलता टेंपो बना आग का गोला, चालक ने छलांग लगाकर बचाई जान

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

व्यास नदी किनारे सड़क मार्ग पर एक टेंपो पूरी तरह जलकर राख हो गया। टेंपो में अचानक आग लग गई। चालक ने छलांग लगाकर जान बचाई। इस दौरान चालक घायल हो गया।

टेंपो के मालिक दीपक सोंधी निवासी वार्ड-3 ने बताया कि वह किसी काम से टेंपो लेकर पत्तल बाजार से गुरुद्वारा की ओर जा रहा था तो।

इस दौरान चौक के समीप उतराई पर अचानक टेंपो (HP55 B7118) में आग लग गई। चालक ने बताया कि उसने टैंपो को पास में ही ढांक के साथ टकरा दिया और खुद बाहर छलांग लगा दी।

धमाके के साथ आग और प्रबल हो गई। उसने तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तब तक टैंपू पूरी तरह जल चुका था।

हालांकि टीम ने पहुंचकर टेंपो की आग बुझाई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घायल दीपक का नादौन अस्पताल में उपचार चल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...