हिमाचल: पहले साथ पी शराब, फिर मौत के घाट उतारा कामगार, कमरे में दबा दिया शव

--Advertisement--

Image

सोलन, 14 नवंबर – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एक कामगार की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्यारे ने पहले व्यक्ति को मौत के घाट उतारा। इसके बाद अपने ही कमरे में गड्ढा खोदकर शव को दबा दिया।

हैरानी की बात यह है कि आरोपी 2 रात तक उसी कमरे में सोया रहा। जब उसे शव से बदबू आने लगी तो उसने बद्दी बस स्टैंड में रात गुजारना शुरू कर दिया। मृतक की पहचान राजेंद्र निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस ने हत्या के आरोप में यूपी के ही रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

क्या है मामला…

पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक मृतक राजेंद्र मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। मृतक यहां अपनी पत्नी और 4 बच्चों के साथ रहकर मजदूरी का काम करता था। 6 नवंबर की शाम को मृतक ने अपने कुछ साथियों के साथ हरिपुर संडोली में शराब पी थी। शराब पीने के बाद मृतक के दो दोस्त वीरेन और विश्वकर्मा निवासी यूपी वापस अपने कमरे में चले गए।

वहीं, मृतक राजेंद्र अपने एक अन्य दोस्त नईम के साथ उसके कमरे में सोने चला गया। दोनों नशे की हालत में धुत थे। यहां आरोपी नईम ने राजेंद्र की हत्या कर दी और उसके शव को अपने कमरे में ही गड्ढा बनाकर दबा दिया।

आरोपी नईम खुद भी दो दिनों तक यहीं पर सोया रहा। जब उसे शव से बदबू आने लगी तो वह पास में ही बद्दी बस स्टैंड में रहने लगा।

कैसे हुआ हत्या का खुलासा 

मृतक राजेंद्र की हत्या का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय लोगों को कमरे से बदबू आने लगी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को गड्ढे से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया। चूंकि शव सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ था। लिहाजा, शव को आईजीएमसी भेज दिया गया है।

कैसे आरोपी तक पहुंची पुलिस 

उधर, 2 दिन तक मृतक राजेंद्र की पत्नी भी पति राजेंद्र की तलाश करती रही। जब उसे कोई पता नहीं चला तो उसने बद्दी थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इस दौरान आरोपी नईम की बद्दी थाने में शिकायत करवाने मृतक की पत्नी के साथ पंहुचा था।

शुरुआत से ही पुलिस को नईम पर शक होने लगा। शक के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302  व 201 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद ही हत्या की वजह का खुलासा हो पाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...