हिमाचल में सात फेरे लेने से पहले शादी का जोड़ा पहनकर मतदान करने पहुंची थी दुल्हन

--Advertisement--

Image

व्यूरो – रिपोर्ट 

हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। शनिवार सुबह से ही पोलिंग बूथों पर वोट डालने के लिए लोगों की कतारें लगनी शुरू हो गई थी। पोलिंग बूथों पर अजब गजब नजारे भी दिखाई दिए।

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के रायंसरी में एक दुल्हन शादी के फेरों से पहले शादी का जोड़ा पहने मतदान करने पहुंची। गांव की आरजू की शनिवार को शादी थी।

पंजाब से बारात आने वाली थी। दुल्हन का शादी का जोड़ा पहने सज-धजकर मतदान केंद्र पर मतदान के लिए पहुंच गई।

आरजू ने कहा कि लोकतंत्र का पर्व में सभी को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को आवश्यक कार्य में भी अपने मत का अवश्य प्रयोग करना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...