हिमाचल : पिता को मुखाग्नि देकर शमशान घाट से सीधा मतदान केंद्र पहुंचे 3 भाई, नम आंखों से किया मतदान

--Advertisement--

Image

व्यूरो – रिपोर्ट 

बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लुहाखर के निवासी मनीराम के परिवार ने एक अविश्वसनीय मिसाल पेश की है।

शनिवार सुबह मनीराम के पिता जी का देहांत हो गया। पिता के निधन के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लेकिन बावजूद इसके, मनीराम अपने दोनों भाइयों के साथ पिता को मुखाग्नि देकर आंखों में आंसू लिए नंगे पांव श्मशान घाट से सीधा मतदान केंद्र पहुंच गया।

यहां उन्होंने लोकतंत्र के इस महोत्सव में भाग लेकर मतदान किया। परिवार के इस कार्य की इलाके में प्रशंसा हो रही है।

एक ओर सुबह-सुबह पिता की मृत्यु की खबर ने सभी गांववासियों को सदमे में डाल दिया। वहीं दूसरी ओर मनीराम व भाइयों ने एक जागरूक मतदाता का फर्ज भी निभाया है।

दिल में पिता की मृत्यु का दर्द लिए शमशान से सीधे मतदान केंद्र आकर मतदान करना कोई मामूली बात नहीं है।

मनीराम ने सिखा दिया कि मजबूत लोकतंत्र की खूबसूरती एवं देश के विकास के लिए एक वोट कितना कीमती होता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...