हमेशा याद किए जाते रहेंगे स्वर्गीय श्याम सरण नेगी, शोक प्रकट करने पहुंचे जयराम ठाकुर

--Advertisement--

Image

रिकांगपिओ, 08 नवंबर – एस पी क्यूलो मथास

देश के 106 वर्षीय प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी की मृत्यु पर मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कल्पा स्थित उनके आवास पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्याम सरन नेगी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नेगी अपने जीवनकाल में हमेशा ही एक जागरूक मतदाता के रूप में मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लेते रहे।

इस विधानसभा चुनावों में भी नेगी ने मृत्यु से दो दिन पूर्व पोस्टल बैलेट से मतदान कर जागरूक मतदाता के रूप में अपने कर्तव्य को निभाया।

श्याम सरन नेगी की यह कर्तव्य निष्ठा, युवा मतदाताओं के लिए एक मिसाल होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नेगी को चुनाव आयोग द्वारा ब्रांड एंबेसेडर बनाया। ऐसे महान व्यक्ति को हमेशा याद किया जाता रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली डबल डेथ केस: CWC ने लिया संज्ञान, पुलिस से मांगी स्टेट्स रिपोर्ट

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा के थाना जवाली के तहत आने...

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार–2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, 10 जुलाई तक करें स्व-नामांकन

चम्बा - भूषण गुरुंग उप-निदेशक स्कूल शिक्षा (प्रारम्भिक) ने जानकारी...

मणिमहेश यात्रा-2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, मंडलायुक्त संदीप कुमार ने दिए अहम निर्देश

मणिमहेश यात्रा–2026 के सफल संचालन को लेकर समीक्षा बैठक...