“AAP” प्रत्याशी ने भाजपा व कांग्रेस पर जड़े शराब, पैसों सहित चिट्टा बांटने के आरोप

--Advertisement--

Image

शिलाई, 08 नवंबर – नरेश कुमार राधे

विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए अब कुछ ही दिन शेष बचे हुए है। विधायक बनने की रेस में दौड़ रहे सभी प्रत्याशियों ने अपना चुनावी प्रचार तेज कर दिया है। इसी के मद्देनजर शिलाई विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नाथूराम चौहान ने भी कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

नाथूराम चौहान शिलाई विधानसभा क्षेत्र में हर घर दस्तक देकर आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है। अपने चुनावी प्रचार के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए नाथूराम चौहान ने शिलाई से कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष वर्धन चौहान और भाजपा प्रत्याशी बलदेव सिंह तोमर पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने बताया कि दोनों पार्टी के प्रत्याशियों द्वारा शराब और पैसों के साथ चुनाव जीतने के लिए चिट्टा तक बांटा जा रहा है।
उन्होंने भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी को क्रिमिनल की संज्ञा देते हुए बताया की उनके द्वारा लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया जा रहा है। युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में धकेला जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया की कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों की स्टोन क्रशरों और माइनों में कमीशन की हिस्सेदारी है और दोनों के पास सैकड़ों करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...