पांच साल में क्या किया, फिर मांगें वोट, युकां के राष्ट्रीय प्रभारी ने घेरी भाजपा, कहा, नहीं रुका नशा

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलावरू ने भाजपा को चुनौती दी है कि वह हिमाचल में अपने कार्यकाल के पांच साल में किए गए कार्यों पर लोगों से वोट मांगें। उन्होंने कहा कि भाजपा को प्रदेश की जनता और खासकर युवाओं को बताना चाहिए कि उनकी सरकार ने पिछले पांच साल में क्या काम किए और फिर जाकर वोट मांगना चाहिए।

कृष्णा अलावरू ने कहा कि भाजपा ने 2017 में प्रदेश की जनता और खासकर युवाओं से कई वादे किए थे। इनमें एक बेरोजगारी दूर करने और रोजगार देने का था, लेकिन ये वादे पूरे नहीं किए, उलटे 14 लाख बेरोजगारों की फौज खड़ी कर दी।

उन्होंने कहा कि भाजपा का रिपोर्ट कार्ड देखें, तो उसमें वह हर विषय में फेल है। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से पूछा कि हिमाचल में सरकारी विभागों में 63 हजार से अधिक पद खाली हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा ने 2017 के अपने चुनाव घोषणापत्र में नशाखोरी पर लगाम लगाने का वादा किया था, लेकिन अफसोस की बात है कि यह वादा जुमला साबित हुआ और इसे रोकने को कोई कदम नहीं उठाया।

अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कह रहे हैं कि अगले पांच साल में हिमाचल में नशाखोरी को रोका जाएगा और इसके लिए प्रभावी कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि फिर पिछले पांच साल इस दिशा में भाजपा सरकार ने क्या किया, वह जनता को बताए।

वहीं प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी ने आरोप लगाया कि भाजपा के शासनकाल में सबसे अधिक युवा वर्ग शोषित हुआ है। भाजपा ने हर घर से एक युवा को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन रोजगार नहीं मिला, उलटे बेरोजगारी बढ़ गई और इससे युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में चला गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...