स्नो लैंड और गर्ल्स स्कूल सुल्तानपुर ने मिलकर मनाया स्थापना दिवस

--Advertisement--

Image

कुल्लू – अजय सूर्या

स्नो लैंड स्काउट्स एवम् गाइड्स ओपन ग्रुप कुल्लू के रोवर्स एवं रेंजर्स ने राजकीय (कन्या) वरीष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुल्लू में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का 72वां स्थापना दिवस मनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत में स्नो लैंड की टीम काउंसिल की अध्यक्ष राधा ने सभी अध्यापकों तथा गाइड्स का कार्यक्रम में स्वागत किया और स्कूल के गाइड कैप्टन और सभी अतिथियों को स्काउटिंग स्कार्फ द्वारा सम्मानित किया।

उसके बाद ग्रुप के रोवर्स और रेंजर्स ने गाईडस को स्काउटिंग के बारे में जानकारी देते हुए विभिन्न गतिविधियां भी करवाई। रेंजर अंकिता ने सबको स्काउटिंग तथा इसके इतिहास के बारे में जानकारी दी, जिसके आधार पर बच्चों का एक क्विज़ भी करवाया गया।

क्विज में अच्छा प्रदर्शन करने वाली गाइड्स को पुरस्कार भी दिए गए। उसके बाद रोवर्स एवम् रेंजर्स ने गाइड्स को स्कूल के ग्राउंड में विभिन्न गतिविधियाँ करवाई, जिसमें एक्शन सॉन्ग मुख्य था। अंत में ग्रुप के क्रू काउंसिल के अध्यक्ष ने सभी अध्यापकों तथा गाइड्स का कार्यक्रम में अच्छी भागीदारी देने के लिए धन्यवाद किया।

उसके बाद रोवर्स एवम् रेंजर्स ने स्कूल की प्रधानाचार्य भावना तनवर से मुलाकात की, जिसमें प्रधानाचार्या ने स्नो लैंड स्काउट्स एवम् गाइड्स ओपन ग्रुप कुल्लू के कार्यों की सराहना की और आगे के कार्यों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।

प्रधानाचार्य ने उन्हें यह आश्वासन दिया है कि वे अपने स्कूल में स्काउटिंग के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

ये रहे मौजूद

इस कार्यकम के दौरान राजकीय (कन्या) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर से जिला आयोजन आयुक्त रीना परमार, गाइड कैप्टन मंजू वाला, रजनी शर्मा तथा स्नो लैंड से तेज सिंह, रितंजय हांडा, भगवंत, चंद्रेश, शेरोन, योजना, नेहा , मंजू विशेष रूप से मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...