भाजपा में शामिल होकर मिला दिल को सुकून – मेजर विजय सिंह मनकोटिया

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि कांग्रेस खत्म हो चुकी है। कांग्रेस में न धर्म न ही शर्म है। कांग्रेस पार्टी में भगदड़ मची है। अब असूल व सिद्धांत नहीं है। हर कोई कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री बनना चाहता है। मुख्यमंत्री बनने के लिए दौड़ में हैं।

उन्होंने भाजपा को ज्वाइन किया है और यहां पर प्रदेश के सभी भाजपा उम्मीदवारों के लिए अपनी क्षमता मुताबिक काम करेंगे। मोदी को 2024 में फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। मनकोटिया यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

पार्टी के हाथ मजबूत करने के प्रयास को भाजपा में आया

पार्टी के हाथ मजबूत करने के प्रयास को भाजपा में आया हूं। कांग्रेस खत्म हो चुकी है। न धर्म, न शर्म कुछ नही है। जमानत पर कांग्रेस है। कांग्रेस में भगदड़ है, हर्ष महाजन ने कहा था कि कांग्रेस में टिकटों के लिए खरीद फ़रोख़्त हो रही थी। प्रतिभा सिंह पर लगे आरोप भी गंभीर है। जब मैं कांग्रेस में था तब असूल और सिद्धांत थे। मोदी को मजबूत करेंगे। इसके लिए मेहनत करेंगे।

मैंने स्वीकार किया भाजपा का प्रस्ताव

भाजपा का प्रस्ताव मैंने स्वीकार किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से बिलासपुर में मिला और दीवाली उत्सव में भाजपा में शामिल हो गया। हर्ष महाजन भी साथ थे। हमारा लक्ष्य पीएम के हाथ मजबूत करने का हैं। पीएम मोदी से मेरा परिचय जब वे हिमाचल प्रभारी थे तब से परिचय था।

हिमाचल को कर्म भूमि करना बड़ी बात है, जो पीएम ने कही है। हिमाचल चुनाव में अपनी क्षमता के हिसाब से भाजपा की सरकार बनाने में योगदान दूंगा। भाजपा में शामिल होकर बड़ा शुकून मिला है। नड्डा ने जिस दिल से स्वागत किया उस परंपरा व संस्कृति के वह कायल हो गए हैं।

हर भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए करूंगा काम

मैं भाजपा के हर प्रत्याशी का समर्थन करूंगा। अग्निवीर योजना में चार साल से ज्यादा समय चाहिए। 9 से 10 साल का समय चाहिए। यह मामला उन्होंने पहले भी केंद्र सरकार के समक्ष उठाया है। कहा सरवीण चौधरी ने उनका स्वागत किया है उनसे मिली है और राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...