शराब माफिया पर पुलिस हुई सख्‍त,पुलिस ने पकड़ी कई हजार मिलीलीटर शराब

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

चुनावी प्रचार शुरू होने के साथ ही शराब माफिया भी सक्रिय हो गया है। पुलिस शराब माफिया की धरपकड़ के लिए नजर रख रही है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। हालांकि पुलिस अवैध शराब की धरपकड़ कर रही है, लेकिन चुनावी बेला में नशा माफिया भी सक्रिय हो गया है।

गगल पुलिस थाना सहित खुंडियां व जवाली पुलिस ने पकड़ा शराब

गगल पुलिस थाने के तहत पुलिस ने रछियालू में भडियाडा तहसील व जिला कांगड़ा निवासी विशाल कुमार की आल्टो कार नंसे 45,000 मिलिलीटर देसी शराब बरामद की है।

पुलिस थाना खुंडियां पुलिस ने फकेड़ में सुभाष चन्द निवासी फकेड़ जमना ड़ा. मझीण तहसील खुंडियां जिला कांगड़ा की दुकान से 5,250 मिलिलीटर देशी शराब बरामद की है।

खुंडियां पुलिस ने झौला पुल में वलदेव सिंह निवासी झौला ड़ा0 जरूण्डी तहसील खुंडियां जिला कांगड़ा की दुकान से 8,250 मिलिलीटर देसी शराब बरामद की है।

पुलिस थाना ज्वाली के तहत पुलिस छतरेला में उषा देवी निवासी छतरेला डाकखाना वासा तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा के घर से 18,750 मिलिलीटर अवैध शराब व 10,500 देशी शराब बरामद की है।

यह बोले पुलिस अधीक्षक कांगड़ा

कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक डा. खुशहाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने नाके लगाए हैं और सभी थाने व चौकियों को भी अलर्ट किया है। लोकतंत्र का पर्व चुनाव आयोजित होने है और आदर्श चुनाव आचार संहिता लगी हुई है।

ऐसे में बिना किसी दबाव, लड़ाई झगड़े व प्रलोभन के चुनाव संपन्न करवाना उनकी ड्यूटी है। ऐसे में नशा माफिया के खिलाफ भी पुलिस काम कर रही है। अवैध शराब को पकड़ने में भी पुलिस सफल हो रही है। नाकों पर पूरी नजर रखी जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...