एसआईयू टीम ने वोल्वो बस के रैक से पकड़ी 2 किलो 28 ग्राम चरस

--Advertisement--

Image

मंडी – अजय सूर्या

मंडी पुलिस के विशेष जांच दल ने एक वाल्वो बस से 2 किलो 28 ग्राम चरस बरामद की है। चरस बस के रैक में रखी हुई थी। किस व्यक्ति ने चरस को बस के रैक में रखा था, इसका खुलासा नहीं हो पाया।

पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति की खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। विशेष जांच दल ने मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पुंघ में नाका लगाया हुआ था।

इसी दौरान मनाली से दिल्ली से जा रही एक वाल्वो बस को चेकिंग के लिए रोका गया। जांच के दौरान बस के रैक में एक बैग में रखी हुई चरस बरामद हुई। वजन करने पर यह 2 किलो 28 ग्राम पाई गई।

बस की तलाशी के दौरान चरस हुई बरामद

पुलिस टीम ने बस के चालक व परिचालक सहित अन्य सवारियों से इस बारे पूछताछ की लेकिन सभी ने चरस को लेकर अनभिज्ञता जताई।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्रिहोत्री ने बताया कि पुलिस के विशेष जांच दल ने एक गुप्त सूचना के आधार पर सुंदरनगर के पुंघ में नाका लगाया हुआ था। बस की तलाशी के दौरान चरस बरामद की गई है।

पुलिस इस बात की जांच करेगी कि मनाली में किस व्यक्ति ने बस के रैक में चरस की इतनी बड़ी खेप रखी थी। फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...