हिमाचल में एक और आडियो वायरल, भटियात के विधायक ने लताड़ा कर्मचारी, तबादले की दी धमकी

--Advertisement--

Image

सिहुंता – अनिल संबियाल

चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र से विधायक विक्रम जरयाल की एक आडियो क्लिप इन दिनों इंटरनेट मी़डिया पर वायरल हो रही है। वायरल हो रहे आडियो में विक्रम जरयाल एक कर्मचारी को डांटते हुए सुनाई दे रहे हैं। तबादला करने की धमकी सहित सख्त लहजे में बात की गई है।

आडियो क्लिप के वायरल होते ही भटियात की राजनीति भी गरमा गई है। आडियो के वायरल होते ही लोगों की ओर से जमकर तरह-तरह के कमेंट भी किए जा रहे हैं। इसमें अधिकतर लोगों की ओर से विधायक के कर्मचारी के साथ इस तरह के बर्ताब को गलत बताया जा रहा है।

लोगों का कहना है कि विधायक द्वारा कर्मचारी के साथ इस तरह का बर्ताब किसी भी सूरत में सहनीय नहीं है। यदि कर्मचारी की ओर से कोई गलती की गई है तो उसे सही ढंग से भी समझाया जा सकता था।

क्या कहते हैं विधायक विक्रम जरयाल

उधर, विधायक विक्रम जरयाल का कहना है कि संबंधित कर्मचारी को बीडीओ की ओर से एक कार्य दिया गया था। कर्मचारी को नोडल आफिसर चुना गया था, लेकिन कर्मचारी अपने कार्य पर गया ही नहीं। ऐसे में उसे उक्त कार्य को करने के लिए कहा गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...