नगरोटा के ठारू में आग की भेंट चढ़ा मकान, लाखों रुपए का नुक्सान

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

नगरोटा बगवां विकास खंड की पंचायत ठारू के वार्ड नंबर-2 के एक घर में लगी आग से लाखों की संपत्ति राख हो गई। पंचायत प्रधान अजय भनियारी ने बताया कि पीड़ित पंकज कुमार गोरखपुर का निवासी है तथा उक्त मकान में करीब 8 वर्षों से किराए पर रहता है।

पंकज ने बताया कि वह अपने काम पर गया था तथा उसकी पत्नी पड़ोस में गई थी। मकान में लगी आग को किसी राह चलती लड़की ने देखा और शोर मचाया।

प्रधान ने बताया कि संकरी गली के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी उक्त स्थल तक नहीं पहुंच पाई परंतु फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत कर पानी की पाइपों को घटनास्थल तक पहुंचाया।

आग से पिघले ट्रंक में रखे जेवर

लोगों एवं फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित की पत्नी ने बताया कि उसके करीब 2 लाख के जेवर ट्रंक में आग से पिघल गए। उसने बताया कि मकान में रखा सारा खाने-पीने का सामान फ्रिज व अन्य सामान जलकर राख हो गया है।

प्रधान ने पीड़ित परिवार को अपनी ओर से 5 हजार रुपए की सहायता दी है। राजस्व विभाग के पटवारी ने भी मौके पर नुक्सान का आकलन किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...