हिमाचल: मेडिकल कॉलेज के शौचालय में मिला भ्रूण, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

जिला के डॉक्टर राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के शौचालय में गुरुवार को भ्रूण मिला है। शौचालय में पड़े भ्रूण को देखते ही अस्पताल स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को मेडिकल कॉलेज के गायनी वार्ड के साथ लगती नाली अचानक ब्लॉक हो गई।जब नाली को साफ किया गया तब गंदगी के भीतर से नवजात बच्चे का भ्रूण मिला। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी संजीव गौतम ने पुष्टि करते हुए बताया कि अस्पताल के गायनी वार्ड से गुजरने वाली नाली अचानक ब्लॉक हो गई। उसके बाद जब नाली को साफ किया गया तो उसमें नवजात भ्रूण मिला है। उन्होंने बताया कि भ्रूण को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...