गाय के गोबर से बनाया गोवर्धन पर्वत, छोटी काशी में पहली बार मथुरा और वृंदावन की तर्ज पर पूजा

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

छोटी काशी पुरानी मंडी में गोवर्धन पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया गया और मंडी में पहली बार मथुरा और वृंदावन के तर्ज पर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत निर्मित किया गया था।

महंत राजेश्वरानंद सरस्वती ने देसी गाय के गोबर से बने गोवर्धन पर्वत और श्री कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना की। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने भी क्रमबद्ध सामूहिक रूप से गोवर्धन पर्वत और श्री कृष्ण भगवान की परिक्रमा की।

महंत राजेश्वरानंद सरस्वती ने बताया कि पुरानी मंडी में ऐसा भव्य आयोजन मथुरा और वृंदावन की तर्ज पर पहली बार आयोजित किया गया है। जिसमें असंख्या श्रद्धालुओं ने शिरकत की और छप्पन भोग लगा कर के गोवर्धन पर्वत और श्री कृष्ण भगवान की पूजा-अर्चना की।

उन्होंने कहा कि देसी गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत और श्री कृष्ण भगवान की प्रतिमूर्ति तैयार की गई है, जिसका दुग्ध धारा से अभिषेक किया गया और विधि विधान से पूजा अर्चना करने के पश्चात भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान कीर्तन मंडली द्वारा श्री कृष्ण भगवान की महिमा का गुणगान भी किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...