हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती का पेपर लीक नहीं हुआ, बेचा गया था : प्रतिभा सिंह

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

2022, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्‍यक्ष प्रतिभा सिंह ने आनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बंसी लाल के समर्थन में रोड शो किया। प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी बंसी लाल के पक्ष में वोट मांगे।

राजा रघुबीर सिंह स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जयराम सरकार पर जमकर प्रहार किए। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में पुलिस भर्ती का पेपर लीक नहीं हुआ, असलियत यह है कि पेपर बेचा गया था।

भाजपा करती है दुष्‍प्रचार

प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा दुष्प्रचार करती है कि कांग्रेस ने 70 साल में कुछ नहीं किया, बल्कि सच्चाई यह है कि प्रदेश का विकास कांग्रेस सरकार की ही देन है। उन्होंने आनी में हुए अब तक के विकास कार्यों को वीरभद्र सिंह की देन बताया।

जातीय समीकरण को ध्‍यान में रखते हुए दिया गया टिकट

प्रतिभा सिंह ने स्पष्ट किया कि आनी विधानसभा क्षेत्र से किसी का भी टिकट काटा नहीं गया, बल्कि जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए बंसी लाल को टिकट दिया है। बुधवार को जनसभा में परस राम को छोड़कर सभी एक मंच पर दिखे।

परस राम निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भर चुके हैं। रोड शो के दौरान हरिपुर और आनी के बीच घंटों जाम में लोग फंसे रहे।

काजा में जनसभा को संबोधित करेंगी प्रतिभा सिंह

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह 28 अक्टूबर को लाहुल स्पीति विधानसभा क्षेत्र के काजा में जनसभा को संबोधित करेंगी। उसके बाद रामपुर के सराहन में सभा करेंगी। रात्रि विश्राम रामपुर रहेगा।

29 अक्टूबर को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के चिड़गाव व दोपहर बाद ठियोग में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। रात्रि विश्राम शिमला में रहेगा।

30 अक्टूबर को प्रतिभा सिंह सुबह शिमला से सड़क मार्ग से मंडी के लिए प्रस्थान करेंगी। इसी बीच प्रतिभा सिंह 11 बजे अर्की के दाड़लाघाट व उसके बाद बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के देवली में जनसभा को संबोधित करेंगी।

31 अक्टूबर को प्रियंका गांधी की मंडी की जनसभा में भाग लेंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...