HRTC के चालक पर दुराचार कर गर्भवती करने का आरोप, वीडियो से ब्लैकमेलिंग

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन के एक चालक पर दुराचार का आरोप लगा है। महिला पुलिस थाना बिलासपुर में सदर क्षेत्र थाना में केस दर्ज किया गया है। शिकायत  में महिला ने एचआरटीसी के चालक पर दुराचार का आरोप लगा है।

पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वो नोएडा (दिल्ली) में रहती है। उसका अक्सर ही बिलासपुर आना -जाना रहता है। इसी दौरान चालक से पहचान हुई।

महिला ने पुलिस को ये भी बताया कि करीब तीन महीने पहले वो जब निगम की बस में दिल्ली से बिलासपुर आई तो चालक उसे अपने कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुराचार किया गया। महिला ने बताया कि इसकी शिकायत पुलिस चौकी में दी गई थी।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी बस चालक ने उसकी एक वीडियो भी बनाई थी, जिसके आधार पर वो उसे ब्लैकमेल कर रहा है साथ ही धमकियां भी देता है। पीड़िता ने ये भी खुलासा किया कि चालक ने नोएडा स्थित उसके कमरे में आकर भी कई बार जबरदस्ती की, इस वजह से वो अब गर्भवती भी हो गई है।

डीएसपी ( मुख्यालय)  राजकुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...