बिजली की तारें हटाने को लेकर रिटायर्ड फौजी के साथ मारपीट, चाचा समेत चार पर FIR

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

पुलिस थाना गगरेट के तहत मवा सिंधिया में बिजली की तारें हटाने को लेकर सेवानिवृत्त फौजी के साथ मारपीट मामला सामने आया है। मारपीट के दौरान दराट से भी हमला हुआ है, जिसमें फौजी घायल हुआ है।

घायल ने अपने चाचा-चाची व उसके बेटों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में फौजी राजेश कुमार ने बताया कि मेरे मकान के साथ ही मेरे चाचा राजकुमार का भी रिहायशी मकान है। मेरे मकान से होकर बिजली की तार राज कुमार के घर को जाती है, जिसे हटाने व साईड से ले जाने बारे कई बार चाचा को कहा, लेकिन उन्होंने तार नहीं हटाई।

प्रधान को पूरी जानकारी देने बाद जब घर लौटा, तो चाचा राज कुमार व पारिवारिक सदस्यों ने गालियां निकालनी शुरू कर दी। इसी दौरान चाचा व उसके बेटे अंकित व साहिल और चाची शिक्षा देवी ने मेरे मारपीट कर दी।

वहीं मारपीट होती देख राजेश कुमार की पत्नी व भाई मौके पर पहुंचे, जिन्होंने मामले को शांत करवाया और घायल राजेश को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया।

एसपी अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...