आर्मी हेलिकाप्टर क्रैश: पायलटों ने दुर्घटना से पहले की थी एमर्जेंसी कॉल, भांप ली थी तकनीकी खराबी

--Advertisement--

Image

ईटानगर – व्यूरो

अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले में तुतिंग के पास एक जंगली इलाके में शुक्रवार को सेना के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ क्षण पहले पायलटों ने रेडियो पर मेयडे कॉल किया था। रक्षा सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। रक्षा सूत्रों के मुताबिक ‘मेयडे’ एक आपातकालीन संकेत है, जिसका उपयोग पायलट तब करते हैं, जब उनका विमान किसी खतरे में पड़ जाता है।

तेजपुर के रक्षा पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल ए एस वालिया ने कहा कि हेलिकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को मेयडे कॉल मिला जिसमें हेलिकॉप्टर में तकनीकी या फिर यांत्रिकी विफलता के संकेत दिए गए थे। उन्होंने कहा कि यह कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का मामला बनेगा, जिसे दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए तुरंत गठित किया गया है।

गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश में तूतिंग के दक्षिण में मिगिंग इलाके के लिकाबली में भारतीय सेना का एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (वेपन सिस्टम इंटीग्रेटेड) शुक्रवार सुबह 10 बजकर 43 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे के वक्त हेलिकॉप्टर पर पांच कर्मी सवार थे।

उन्होंने कहा कि कल शाम तक चार शवों को बरामद कर लिया गया है। नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार पांचवें शव के अवशेषों की तलाश जारी है। रक्षा पीआरओ ने कहा कि हेलिकॉप्टर ने जिस समय उड़ान भरी, उस समय मौसम अच्छा था। पायलटों के पास एएलएच-डब्ल्यूएसआई पर 600 से अधिक घंटे संयुक्त उड़ान भरने और उनके बीच 1800 से अधिक सेवा उड़ान का अनुभव था।

विमान को जून 2015 में सेवा में शामिल किया गया था। उन्होंने कहा कि जवानों के नाम उनके परिजनों को सूचित करने के बाद जारी किए जाएंगे। भारतीय सेना गहरी संवेदना व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवारों के साथ संकट की इस घड़ी में मजबूती के साथ खड़ी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...