दर्दनाक हादसा; अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टिप्पर, चालक समेत 2 लोगों की मौत

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां मशोबरा में शुक्रवार देर रात एक टिप्पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में टिप्पर में सवार दो लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान टिप्पर चालक भोपाल सिंह (40) निवासी घारी गांव और राहुल (40) निवासी गांव थोर तहसील राजगढ़ सिरमौर के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार हादसे के समय टिप्पर नंबर HP 63A 7843 घारी की तरफ जा रहा था। हादसे के समय टिप्पर में चालक समेत दो लोग सवार थे। इसी बीच कैंची मोड़ पर टिप्पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को खाई से बाहर निकाला और इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...