काँगड़ा तहसील चौक पर सड़क किनारे रेहडियां लगाने पर प्रतिबंध

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

प्रशासन ने मिनी सचिवालय की बाउंड्री वॉल के साथ बैठे सड़क किनारे रेहड़ी व फड़ी वालों को वहां से हटाकर टैक्सी स्टैंड में जगह आवंटित की है। तहसील चौक के साथ खाली पड़ी जमीन से बेतरतीब खड़ी गाड़ियों को प्रशासन ने हटवा दिया है।

पुलिस की मौजूदगी में इस जगह सीमित आटो और रेहड़ी वालों को बिठाने के लिए मार्किंग की गई। एसडीएम नवीन तंवर और डीएसपी मदनलाल ने पुलिस बल के साथ वीरवार शाम तहसील चौक पहुंचे और टेंपो, टैक्सी, रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए अलग अलग जगह का लैंड मार्क कर उन्हें जगह आवंटित की।

एसडीएम ने बताया कि मेडिकल कॉलेज टांडा को जाने के लिए 10 आटो की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जबकि बस अड्डा व कांगड़ा शहर में घूमने वाले ऑटो को लाइन में खड़े होकर अपना नंबर आने पर ही यहां से चलने की इजाजत दी गई है।

तीन टैक्सी, 2 टेंपो ट्रैवलर को पार्क करने की व्यवस्था भी की गई है। एसडीएम ने कहा कि सड़क किनारे सब्जी और फलों की रेहड़ियां लगी होने के कारण लावारिस पशुओं के जमघट से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही थीं। इसके चलते उन्हें वहां से हटाकर यह उपयुक्त जगह मुहैया करवाई गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...