कांग्रेस को एक और झटका, वीरभद्र सिंह के खास ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता के साथ सभी पदों से दिया इस्तीफा

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं. अब हिमाचल कांग्रेस महासचिव और वीरभद्र सिंह के खास रहे धर्मपाल ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता के साथ सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है.

हालांकि उन्होंने इस्तीफे में पार्टी से नाराजगी का कोई जिक्र नहीं किया है, लेकिन हिमाचल कांग्रेस के तत्कालीन कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन के भाजपा में शामिल होने के बाद पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि धर्मपाल ठाकुर भी कांग्रेस पार्टी छोड़ सकते हैं.

हर्ष महाजन गुट के कहे जाने वाले धर्मपाल ठाकुर शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र से टिकटार्थी भी थे. वीरभद्र सिंह के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार में धर्मपाल ठाकुर आईटीआई के चेयरमैन पद पर भी रह चुके हैं और कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह के साथ उनके खास संबंध भी जगजाहिर हैं. अब खांड के जल्द भाजपा में शामिल होने की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अटल मेडिकल और रिसर्च यूनिवर्सिटी की टॉप-10 मेरिट में गौतम कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं का परचम

हिमखबर डेस्क अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित बीएससी...

काँगड़ा में दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से पेपर मिल कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल...

मंत्री के दौरे से पहले खुली PWD की नींद: गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा, जनता में भारी रोष

हिमखबर डेस्क सोलन-सुबाथु मार्ग पर एक बार फिर लोक निर्माण...