शिमला से बिहार के लिए सेब लेकर निकला ट्रक गायब, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

सेब सीजन के दौरान शिमला में बागवानों ब आढ़तियों के साथ विभिन्न माध्यमों से धोखाधड़ी का सिलसिला जारी है। ताजा मामला राजधानी शिमला के ढली थाना क्षेत्र में सामने आया है। ढली फल मंडी से सेब लेकर बिहार के लिए निकला एक ट्रक बीच रास्ते में गायब हो गया। इसमें सेब की 650 पेटियां लदी थीं, जिनकी कीमत लगभग 12 लाख रुपए थी।

श्री बालाजी ट्रांसपोर्ट कंपनी भट्टाकुफर के विनीत कुमार की ओर से इस सम्बंध में मामला दर्ज किया गया है। विनीत कुमार की कंपनी सेब और अन्य फलों के परिवहन के लिए ट्रक प्रदान करती है।

शिकायतकर्ता के अनुसार बीते 23 सितंबर को सब्जी मंडी ढली से एक ट्रक नंबर UP14FT-1650 में 650 पेटियां लोड की। इस ट्रक का ड्राइवर अख्तर था, जिसका मोबाइल नंबर 90685-79188 और ट्रक का मालिक शकील जिसका मोबाइल नंबर 97609-55353 था।

ये ट्रक सेब की 650 पेटियां लादकर भट्टाकुफर सेब मंडी से मुजफ्फरपुर बिहार के लिए निकला, लेकिन ट्रक अभी तक मुजफ्फरपुर नहीं पहुंचा है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि ट्रक के ड्राइवर और मालिक ने मिलकर उनका भरोसा तोड़ा है और सेब की पेटियों को कहीं और बेचकर पैसे हड़प लिए हैं। मामले की जांच हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार कर रहे हैं।

एएसपी शिमला सुनील नेगी ने बताया कि सेब का ट्रक गायब होने की शिकायत आई है। ट्रक के चालक और परिचालक को तलाशने का काम चल रहा है। ढली थाने में आईपीसी की धारा 406 व 120 बी के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...