8.57 ग्राम चिट्टे के साथ काँगड़ा का 24 वर्षीय युवक धरा

--Advertisement--

Image

देहरा, 13 मार्च – शिव गुलेरिया

पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत एक युवक को चिट्टे सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार देहरा पुलिस दल की टीम अश्वनी कुमार की अगुवाई में शाम के समय भरवाईं के समीप गश्त पर थी।

इस दौरान रेन शैल्टर के पास एक युवक पुलिस को देख कर घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा। शक के आधार पर जब  युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 8.57 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान 24 वर्षीय विशाल (24) (नज़दीक बस स्टैंड) कांगड़ा के तौर पर हुई है। उधर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

डीएसपी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...