ढाबा चलाने वाले शख्स पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, तोड़ी 5 पेटी अवैध शराब

--Advertisement--

Image

महिलाओं ने छह महीने पहले शख्स को दी थी नसीहत, यहां शराब बेचना करे बंद, लेकिन वह खुद को पुलिस का जानकर बता कर बन रहा था दबंग।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत महिलाओं द्वारा एक शख्स की अवैध शराब की 5 पेटियां फोड़ने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार मामला संगड़ाह के गांव घंडूरी का है। जहां महिलाओं ने ढाबा व छोटी दुकान चलाने वाले शख्स की अवैध शराब की पेटियां तोड़ डाली।

बता दें कि महिलाओं ने छह महीने पहले शख्स को नसीहत दी थी कि वह यहां शराब बेचना बंद कर दे। लेकिन वह खुद को पुलिस का जानकर बता कर दबंग बन रहा था।

जब महिलाओं ने पुलिस को फ़ोन किया तो उसने शराब को ढाबे से अपने घर में शिफ्ट करना शुरू कर दिया। जिसे देख  महिलाओं का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने पेटियां व बोतलें तोड़ दी। महिलाओं का कहना है कि शराब पीने से कई परिवार बर्बाद हो रहे है।

डीएसपी मुकेश डडवाल के अनुसार पुलिस टीम के घटनास्थल पर पहुंचने तक महिलाओं ने सारी बोतलें तोड़ दी थी। भविष्य में महिलाओं ने पुलिस से सहयोग की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...