5 साल के सक्षम ने गूगल मैप पर बनाया रिकॉर्ड, ‘यंगैस्ट मैप जीनियस ऑफ इंडिया’ का पाया खिताब

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

मनाली के 5 वर्षीय बालक सक्षम ने अपनी अद्भुत प्रतिभा और असाधारण उपलब्धियों से देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 4 राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले सक्षम ने इस बार गूगल मैप पर रिकॉर्ड बनाया है और यंगैस्ट मैप जीनियस ऑफ इंडिया का खिताब पाया है।

सक्षम दुनिया के किसी भी देश को नक्शे पर मात्र 5 से 10 सैकेंड में ढूंढ सकता है। उसकी इस प्रतिभा ने भूगोल के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। सक्षम की इस प्रतिभा के आकलन की पुष्टि डीसी कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने की है।

डीसी कुल्लू के बोल

डीसी कुल्लू ने कहा कि हर बच्चे में छुपी हुई प्रतिभा को पहचानना और उसे सही दिशा में प्रेरित करना कितना महत्वपूर्ण है, यह सक्षम की अद्भुत प्रतिभा ने साबित किया है। सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से बच्चे अद्वितीय ऊंचाइयां छू सकते हैं। सक्षम जैसे बच्चे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे देश का गर्व हैं।

सीएम भी कर चुके हैं तारीफ, कहा-सम्मानित करेगी सरकार

मनाली विंटर कार्निवाल के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सक्षम ने देशभर में हिमाचल का नाम रोशन किया है। ऐसे बच्चे देश का गर्व होते हैं। उन्होंने कहा था कि प्रदेश सरकार भी सक्षम को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...