तलाड़ा बाजार में कार और बाइक की जोरदार टक्कर, दंपती घायल

--Advertisement--

राजा का तालाब – अनिल शर्मा

उपतहसील राजा का तालाब के अंतर्गत सोमवार सुबह लगभग आठ बजे तलाड़ा बाजार में कार और बाइक की जोरदार टक्कर से एक व्यक्ति और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार राजा का तालाब निवासी रमेश चंद उम्र लगभग 64 वर्ष सेवानिवृत अध्यापक निवासी राजा का तालाब अपनी पत्नी सुमन के साथ बाइक न: एचपी 88–5705 पर सवार होकर सोमवार सुबह लगभग आठ बजे तलाड़ा स्थित अपने ससुराल में किसी कार्य हेतू जा रहे थे।

ऐसे में तलाड़ा बाजार में पहुंचने पर वो जैसे ही रेलवे स्टेशन की ओर मुड़े।जसूर से राजा का तालाब की तरफ आ रही कार न.एचपी38 एच 7133 से उनकी टक्कर हो गई। जिससे दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। कार को बदूही निवासी अभिमन्यु चला रहा था।

इसी बीच जोरदार टक्कर की आवाज को सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए।और दंपति को गंभीरावस्था में राजा का तालाब स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने दंपति को अन्यत्र ले जाने की सलाह दी।ऐसे में परिवारजन दंपति को पठानकोट स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले गए।

इस दौरान सूचना मिलने के उपरांत नूरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी। रमेश चंद का डॉक्टर की गहन देखरेख में इलाज चल रहा था। जबकि पत्नी सुमन वाला का भी अभी उपचार चल रहा है।

डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा के बोल

डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज करके पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...