5 वर्ष से पहले ही भाजपा को फिर मिल सकती है सत्ता, मंडी पहुंचने पर जयराम ने दिए संकेत

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी पहुंचने पर भाजपा के आपरेशन लोटस की तरफ ईशारा किया है। जयराम ठाकुर का कहना है कि हो सकता है कि भाजपा को सत्ता के लिए पांच वर्षों का इंतजार न करना पड़े, और उससे पहले ही सत्ता मिल जाए।

यह बात उन्होंने रविवार को सर्किट हाउस मंडी के मुख्यमंत्री संवाद कक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कही।

बता दें कि जयराम ठाकुर विधानसभा के चुनाव परिणामों के बाद रविवार को पहली बार अपने गृह जिला मंडी पहुंचे। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने संबोधन में जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में इस वक्त अस्थिर सरकार चल रही है।

ज्योतिषी भी इस बात को कह चुके हैं कि सरकार ने गलत मुहूर्त में शपथ ली है और अस्थिरता का माहौल बना रहेगा। उन्होंने कहा कि अभी तक न तो विधायक शपथ ले पाए हैं और न ही मंत्रिमंडल का गठन हो पाया है।

भाजपा मौजूदा सरकार के मंत्रिमंडल के गठन का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि जोरदार तरीके से विपक्ष की भूमिका निभाई जाएगी, लेकिन हो सकता है कि सत्ता के लिए पांच वर्षों का इंतजार न करना पड़े।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। डिप्टी सीएम खुद को सीएम से कम नहीं मानते और दोनों ही संस्थानों को बंद करने का काम कर रहे हैं। कहीं ऐसा न हो कि संस्थान बंद करते करते एक दिन सरकार ही बंद हो जाए।

जो संस्थान डिनोटिफाई किए गए हैं, यदि सरकार सच में उन्हें बंद करना ही चाहती है तो फिर उस क्षेत्र से अपने विधायक से इस बारे में लिखकर ले। यदि विधायक लिखकर देता है तो ही संस्थान बंद किए जाएं। बहुत से कांग्रेसी विधायक संस्थानों को बंद करने के फैसलों से नाखुश हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी हमारी थी, है और रहेगी की बात को जिला के लोगों से सच साबित करके दिखाया है। यहां के लोगों ने एकतरफा जनादेश दिया है जिसका कर्ज वे कभी नहीं चुका सकते।

उन्होंने पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर पर भी जुबानी हमला बोला और कहा कि जो खुद को सबसे वरिष्ठ होते हुए सीएम पद का दावेदार मान रहे थे। उन्हें भी भाजपा प्रत्याशी ने हराकर घर बैठा दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...