तेज रफ्तार वाहन ने तीन व्यक्ति को कुचला, दो की मौत, एक घायल

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

जिला के वाशिंग से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार वाहन ने 3 लोगों को कुचला है जिनमें से दो की मौत व एक घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार वाहन (HP 66-0056) कुल्लू की तरफ से जा रहा था। इसी दौरान वाहन ने तीन पैदल चल रहे लोगों को कुचल दिया, जिसमें दो की मौके पर मौत व एक अन्य घायल हुआ है।

वहीं मृतक महेश व रमेश दोनों नेपाल के रहने वाले है, जो देव धाम रेस्टोरेंट में काम करते थे। घायल की पहचान ओम प्रकाश, पुत्र प्रेमचंद, निवासी बंदल, डाकघर फुलानाल, तहसील बालीचौकी, जिला मंडी के रूप में हुई जोकि  जेसीबी ऑपरेटर का काम करता है।

पुलिस की जानकारी के अनुसार वाहन चालक की पहचान  चंदन करीर, निवासी वाशिंग, डाकघर बबेली, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...