4 दिसंबर को दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए आयोजित होगी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं

--Advertisement--

Image

पुलिस ग्राउंड बारगाह में होगा विभिन्न खेलों का आयोजन
चंबा,29 नवंबर – भूषण गुरुंग
जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी चंबा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ग्राउंड (बारगाह) चंबा में 4 दिसंबर को दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के महिला व पुरुष प्रतिभागियों के लिए सो,दो सो तथा चार सो मीटर दौड़,13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के लिए सो मीटर रस्सी कूद, कम सुनने वाले खिलाड़ियों के लिए सो मीटर दौड़, शारीरिक रूप से दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए पचास मीटर सहायक दौड़ व सॉफ्टबॉल फेंकना.
मानसिक रूप से अक्षम बच्चों के लिए सो मीटर दौड़,वालीबॉल तथा बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी 4 दिसंबर को प्रातः 10 बजे पुलिस ग्राउंड बारगाह स्थित जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी चंबा के कार्यालय में पहुंचना सुनिश्चित करें।
उन्होंने यह भी बताया कि जिला स्तर पर इन प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल करने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों को दिसंबर माह के आगामी सप्ताहों में प्रस्तावित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा जिसके लिए समस्त खर्चे युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...