जल्द रिलीज़ होगी काव्य वर्षा की एक और शार्ट फ़िल्म “शक”

--Advertisement--

Image

ज्वाली – शिबू ठाकुर

काव्य वर्षा कविता कहानी लेखन में एक ऐसा नाम जिसकी चर्चा देश ही नहीं विदेश में भी हो रही है. एक के बाद एक उनकी शार्ट फिल्में रीलीज़ हो रही है. अवार्ड जीत रही हैं. अभी तक उनकी 6 फिल्में रिलीज़ हो चुकी हैं. जिनको अभी तक 26 नॉमिनेशन और 6 अवार्ड्स मिल चुके हैं.

2 फिल्मे जल्द रिलीज़ होने जा रही हैं. उनमें से शक फ़िल्म जिसकी शूटिंग कल ही पूरी हुई. यह फ़िल्म 48 घण्टे में बनाई गई है. इसके निर्देशक हैं कुलदीप सिंह. जो कि लंबे समय से फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में कार्यरत हैं. फ़िल्म को प्रोड्यूस किया है ई के एफ स्टूडियोज़ और एकलव्य सेन ने. जिन्होंने अभी तक काव्य वर्षा की सभी फिल्मों का सफल निर्देशन किया है.

जल्द ही शक रिलीज़ होगी. इसमें मुख्य भूमिका में सोफ़िया मिलान खान नज़र आने वाली हैं. जो कि इस फ़िल्म से अपने एक्टिंग करीयर की शुरुआत करने जा रही हैं. इस फ़िल्म में रमेश सिंह मण्डियाल भी मेहमान कलाकार के रूप में नज़र आएंगे.

काव्य वर्षा की 3 और फ़िल्में 2023 के शुरू में रिलीज़ की जाएंगी. शक एक बहुत ही सवेंदनशील सोच पर आधारित है. जिसको एक बार सभी को ज़रूर देखना चाहिए.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...