24 से 26 जून तक चंबा प्रवास पर होंगे कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार

--Advertisement--

24 जून को बनीखेत में ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत

चम्बा – अनिल संबियाल

कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार 24 से 26 जून तक जिला चंबा के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि कृषि मंत्री 24 जून को सांय 5 बजे पधर चौगान बनीखेत में ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

मंत्री का रात्रि ठहराव परिधि गृह डलहौजी में रहेगा। उन्होंने बताया कि 25 जून को कृषि मंत्री प्रातः 10:00 बजे डलहौजी से रवाना होंगे और खज्जियार  होते हुए दोपहर 2:00 बजे चंबा पहुंचेंगे। इस दौरान मंत्री का रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में रहेगा।

उन्होंने बताया कि चंद्र कुमार 26 जून को प्रातः 10:00 बजे चंबा में कृषि एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसी दिन दोपहर बाद 3 बजे कृषि मंत्री चंबा से ज्वाली के लिए रवाना होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...