कैदियों को नशे से दूर रहने के प्रति किया जागरूक

--Advertisement--

सूचना एवं जनसम्पर्क के कलाकारों ने जेल कैदियों को नशे से दूर रहने के प्रति किया जागरूक 

शिमला – नितिश पठानियां

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आज जिला शिमला के कंडा एवं कैथू जेल में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जेल कैदियों को जागरूक किया |

कलाकारों ने कैदियों को नशे से दूर रहने तथा नशे के दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक किया| कलाकारों ने इस दौरान बताया कि नशा व्यक्ति की सोचने और समझने की शक्ति को कम  कर देता है|

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के मध्य नशे का प्रचलन अधिक हो चुका है| नशा न केवल व्यक्ति के धन को क्षति करता है बल्कि स्वास्थ्य पर भी गहरा प्रभाव डालता है|  उन्होंने युवाओं को  नशे से दूर रहकर समाज व देश हित में कार्य करने की अपील|

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर उप अधीक्षक कैथू जेल एनआर भरद्वाज, उप अधीक्षक कण्डा जेल जय गोपाल लोधटा,  जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा सहित अन्य अधिकारीगण  उपस्थित थे

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...