20 यात्रियों से भरी HRTC बस में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

--Advertisement--

शिमला, 28 मार्च – नितिश पठानियां

राजधानी में सुबह-सवेरे अग्निकांड का मामला सामने आया है। यहां लिफ्ट के समीप एचआरटीसी बस में अचानक आग भड़क गई।

जानकारी के अनुसार हादसा उस समय पेश आया जब बस पूजारली से पुराना बस स्टैंड की ओर आ रही थी। इसी दौरान लिफ्ट के समीप पहुंचते ही बस सवारियों को उतारने के लिए रुकी। इतने में अचानक इंजन में आग लग गई। देखते ही देखते बस से आग की लपटें निकलने लगी।

बता दें कि बस यात्रियों से पूरी तरह से भरी थी। देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि सभी यात्री समय रहते बस से नीचे उतर गए। अन्यथा कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था।

वहीं मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। अग्निशमन की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

आग कैसे लगी इसके कारणों का फ़िलहाल अभी पता नहीं चल पाया है। बस में आग लगने से लिफ्ट के समीप दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही भी काफी देर तक बंद रही व लंबा जाम लगा रहा।

वहीं एचआरटीसी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि यह बस स्कूल के बच्चों को छोड़ने गई थी।पूजारली से सवारियां लेकर वापस बस स्टैंड की ओर आ रही थी।

लिफ्ट के समीप चालक ने जैसे ही सवारियों को उतारने के लिए बस को रोका, बस के इंजन में आग लग गई। आग लगने से बस को काफी नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...