देहरा : हरिपुर-बनखंडी मार्ग पर तताहन जंगल में एक्सपायरी दवाइयां मिलने पर विभाग ने लिया संज्ञान

--Advertisement--

देहरा – व्युरो

हरिपुर-बनखंडी मार्ग पर तताहन के समीप जंगल में एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप मिलने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया है। फर्स्ट वर्डिक्ट मीडिया ने इस खबर को प्रमुखता के साथ उठाया था।

जिस पर ड्रग इंस्पेक्टर पारुल ठाकुर और बीएमओ ज्वालामुखी डॉक्टर संजय बजाज मौके पर पहुंचे और जंगल से एक्सपायरी दवाइयों की खेप को बरामद कर बंद डिब्बों में अपने साथ ले गए।

ड्रग इंस्पेक्टर पारुल ठाकुर ने बताया कि जंगल से एक्सपायरी दवाइयों को बरामद किया गया है और आगे की छानबीन जारी है।

बीएमओ ज्वालामुखी डॉक्टर संजय बजाज के नेतृत्व में इन दवाइयों को डिब्बे में बंद करके जांच पड़ताल के लिए ले जाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...