15 अक्तूबर को कुल्लू में सजेगा रोजगार मेला

--Advertisement--

कुल्लू – हिमखबर डेस्क

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश की अध्यक्षता में आज एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के अधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने बताया कि रोजगार मेला 15 अक्तूबर को रथ मैदान, कुल्लू में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर देश और प्रदेश की नामी कंपनियों के भाग लेने की सम्भावना है जो युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।

उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों में एक हजार से अधिक रिक्तियाँ उपलब्ध हैं, जिनमें स्किल्ड, सेमी-स्किल्ड और अनस्किल्ड श्रेणियों के पद शामिल हैं। मेले में भाग लेने वाली कंपनियाँ मुख्य रूप से पर्यटन, ऑटोमोबाइल, फार्मासिस्ट, सिक्योरिटी, आतिथ्य एवं औद्योगिक क्षेत्रों से होंगी। उपायुक्त ने कहा कि यह मेला युवाओं को अपनी योग्यता और कौशल के अनुसार रोजगार प्राप्त करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि रोजगार अवसरों के साथ-साथ युवाओं को मार्गदर्शन एवं परामर्श (काउंसलिंग) भी प्रदान किया जाएगा, ताकि वे रोजगार की दिशा में सही निर्णय ले सकें। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मेले की सभी व्यवस्थाएँ समय पर पूर्ण की जाएँ, ताकि प्रतिभागियों और कंपनियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू के दूरभाष नंबर 01902-222522 या deo-kul-hp@nic.in पर संपर्क कर सकते हैं |

ये रहे उपस्तिथ

बैठक में एडीसी अश्वनी कुमार, डीटीडीओ रोहित शर्मा, प्रधानाचार्य पॉलीटेक्निक पुनीत सूद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लॉटरी को लेकर जयराम ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- आदत लगी तो बर्बाद हो जाएंगे परिवार

लॉटरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार...

शिरगुल महाराज के प्रसिद्ध कारीगर कृपालु का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शिरगुल महाराज के सुप्रसिद्ध कारीगर कृपालु का 98 वर्ष...