मैसर्स विमांशु एलिवेटर एंड एस्क्लेटर में 13 पदों के लिए साक्षात्कार 14 को

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

स्थानीय प्राइवेट कंपनी मैसर्स विमांशु एलिवेटर एंड एस्क्लेटर हमीरपुर में अलग-अलग श्रेणियों के कुल 13 पदों को भरने के लिए 14 अक्तूबर को सुबह साढे दस बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस कंपनी की सेल्स मार्केटिंग विंग में 3 पदों पर 30 से 35 वर्ष के पुरुष उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इनकी शैक्षणिक योग्यता एमबीए और कम से कम तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

चयनित उम्मीदवारों को 16000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। क्वालिटी ऑडिटर के एक पद के लिए पुरुष अभ्यर्थी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्रीधारक अथवा मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमाधारक एवं 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। उसकी आयु 30 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवार को 18000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा।

सर्विस सेक्शन में दो पदों के लिए 25 से 35 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार पात्र हैं। उनके पास इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा तथा 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 14000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। अकाउंटेंट के दो पदों के लिए 30 से 35 वर्ष तक की एमकॉम, पीजीडीसीए और 3 वर्ष का अनुभव रखने वाली महिलाएं पात्र होंगी।

चयनित उम्मीदवारों को 14000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इंस्टॉलेशन सेक्शन में भी दो पदों के लिए 25 से 35 वर्ष तक के फिटर या प्लंबर  ट्रेड  में आईटीआई डिप्लोमाधारक और तीन वर्ष का अनुभव रखने वाले पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 14000 मासिक वेतन मिलेगा।

कॉलिंग सेक्शन में तीन पदों के लिए 30 से 35 वर्ष तक की स्नातक एवं दो वर्ष का अनुभव रखने वाली महिलाएं पात्र हांेगी। चयनित उम्मीदवारों को 12000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत पात्र उम्मीदवार हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए कंपनी के मोबाइल नंबर 9988838349 या जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...