13 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून, प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

--Advertisement--

शिमला, 9 अगस्त

हिमाचल प्रदेश में मानसून चार दिन की राहत के बाद एक बार फिर उग्र रूप ले सकता है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 13 अगस्त तक प्रदेश में हल्की और मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। वहीं 13 अगस्त के बाद एक बार फिर प्रदेश में भारी बारिश होगी।

मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के साथ ही लोगों को बारिश से कुछ राहत मिली है।

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में अभी मानसून की रफ्तार धीमी हुई है, जिसके चलते प्रदेश में कम वर्षा होने की संभावना है।

13 अगस्त के बाद एक बार फिर प्रदेश में मौसम के कड़े तेवर देखने को मिल सकते हैं। 13 व 14 अगस्त को प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की सम्भावना है। जिसे लेकर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य में भूस्खलन को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है, जबकि आगामी कुछ दिनों में बारिश कम देखने को मिलेगी। ऐसे में फ्लैश फ्लड और बादल फटने की घटनाओं से भी प्रदेश को राहत मिल सकती है।

उन्होंने बताया कि मानसून का यह दौर अगस्त माह में इसी तरह जारी रहने की संभावना है।.उन्होंने अगस्त माह में कम बारिश दर्ज की, बावजूद इसके पूरे मानसून में 50% अधिक वर्षा हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...