करेरी सड़क बंद होने से मरीजों का अस्पताल पहुंचना हुआ मुश्किल

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

जिला कांगड़ा महिला कांग्रेस सचिव सुनीता ठाकुर ने बताया कि गत दिवस उन्होंने करेरी गांव का दौरा किया व स्थानीय लोगों ओर महिलाओं से सड़क बंद होने को ले कर बातचीत की।

सुनीता ठाकुर के अनुसार लोगों ने बताया कि पिछले एक महीना से बरसात में सड़क लगभग तीन किलोमीटर तक खराब हो चुकी है। जिसकी वजह से इमरजेंसी में मरीजों, डिलिवरी होने बाली महिलाओं को गाड़ी द्वारा अस्पताल तक पहुंचाने के लिए लगभग तीन किलोमीटर तक पालकी में उठा कर पहुंचाना पड़ता है।

वहीं महिलाओं ने बताया कि यहां दसवीं तक का स्कूल सड़क बंद होने से बंद है। अध्यापक भी देरी से आते हैं। महिलाओं ने बताया कि पिछले एक महीना से करेरी सड़क बंद होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय महिलाओं के लगभग दस डलिवरी केस हैं।

उन्होंने कहा कि करेरी रोड शीघ्र खोला जाए। जिससे सभी दिक्कतों से राहत मिल सके। सुनीता ठाकुर अनुसार करेरी पंचायत के उप प्रधान करतार ने बताया कि सड़क बंद होने से समस्याओं का हल करना मुश्किल हो गया है ।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान नीरज, रुचिका देवी, तनु देवी, गगन सिंह, गुरनी देवी, तृप्त कमला, श्रेष्ठा, इंदिरा, रीता, सूमना, निशा, विद्या देवी, आरती देवी आदि मौजूद थे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...