12वीं में दोबारा फेल हुई दीक्षा, नाले में कूदकर दी जान

--Advertisement--

12वीं में दोबारा फेल हुई दीक्षा, नाले में कूदकर दी जान

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला में पढ़ाई के तनाव के चलते एक स्कूली छात्रा ने आत्महत्या कर ली। 12वीं कक्षा में लगातार दूसरी बार फेल होने के बाद युवती ने न्यू शिमला थाना क्षेत्र के बडागांव के पास स्थित पुल से नाले में छलांग लगाकर जान दे दी।मृतका की पहचान दीक्षा निवासी गोरवा गांव, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार दीक्षा वर्तमान में शिमला के पाटी गांव में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रही थी और यहीं पढ़ाई कर रही थी। छात्रा के पिता शिमला में मजदूरी का काम करते है। छात्रा 12वीं में लगातार दूसरी बार फेल होने का सदमा सहन नही कर पाई, जिसके दवाब में युवती ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

दीक्षा मानसिक रूप से थी परेशान

पुलिस के अनुसार, दीक्षा इस बार भी 12वीं की परीक्षा में सफल नहीं हो पाई, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी। परीक्षा परिणाम से वह सदमे में थी। उसने बडागांव पुल से नाले में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एसपी शिमला संजीव गांधी के बोल

एसपी शिमला संजीव गांधी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही न्यू शिमला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है और मृतका के परिवार से पूछताछ की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

DC ऑफिस के बाहर मची अफरा-तफरी! बेकाबू ट्राले ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

हिमाचल में DC ऑफिस के बाहर बेकाबू ट्राले ने...

कांगड़ा: ढलियारा के तीखे मोड़ पर बेकाबू हुआ लकड़ी से लदा ट्रक, चालक की गई जान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा में तीखे...

धनतेरस पर हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो खाई में गिरी; 1 की मौत, 10 घायल

हिमाचल प्रदेश में धनतेरस के दिन दर्दनाक सड़क हादसा...