गजबः शिक्षा मंत्री के गांव के स्कूल में 10वीं के सभी बच्चे फेल, गोद लिए स्कूल का भी बुरा हाल, 2 साल से लीव पर चल रहा टीचर

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो चुके हैं, सूबे के कई स्कूलों का परिणाम बेहद खराब रहा है, हिमाचल में व्यवस्था परिवर्तन में जुटी सरकार के लिए अच्छी खबर नहीं हैं।

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन में जुटी सरकार के लिए अच्छी खबर नहीं हैं। यहां पर शिमला जिले में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के घर में दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शर्मसार करने वाला है।

शिक्षा मंत्री के गांव के स्कूल के सभी बच्चे 10वीं की परीक्षा में फेल हो गए। अहम बात है कि इस स्कूल में बीते दो साल से मैथ्स का टीचर स्टडी लीव पर था और शिक्षा मंत्री ने खाली पद को भरने की जहमत तक नहीं उठाई।

दरअसल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर शिमला जिले के कोटखाई जुब्बड़ के पौटा (धार), के रहने वाले हैं। यहां पर पैतृक गांव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में है और इसके दसवीं कक्षा के सभी छह छात्र फेल हो गए।

इतना ही नहीं, जिस स्कूल को खुद शिक्षा मंत्री ने गोद लिया था, वहां भी 20 में से 10 छात्र परीक्षा में पास नहीं हो पाए। रोहित ठाकुर के पिता राम लाल ठाकुर के नाम पर यह स्कूल है। ऐसे में बड़े सवाल सरकार और शिक्षा मंत्री पर उठ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुब्बल को मंत्री ने गोद लिया था। इसमें दसवीं में कुल 20 छात्र थे, जिसमें 10 छात्र फेल हो गए हैं। उधर, कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुब्बल में 19 में से 8 छात्राएं फेल हुई हैं।

प्रिंसिपल सुनील के बोल

मीडिया से बातचीत में पौटा धार स्कूल के प्रिंसिपल सुनील ने कहा कि पिछले 2 साल से यहां पर मैथ्स के टीचर स्टडी लीव पर है और ऐसे में बच्चों की गणित की पढ़ाई नहीं हो पाई।

प्रिंसिपल केशव शर्मा के बोल

वहीं, जुब्बल स्कूल के प्रिंसिपल केशव शर्मा ने मीडिया से बातचीत में बच्चों के फेल होने का साफ कारण नहीं बताया।

कन्या स्कूल जुब्बल के प्रिंसिपल नरेंद्र चौहान के बोल

कन्या स्कूल जुब्बल के प्रिंसिपल नरेंद्र चौहान ने समाचार पत्रों से बातचीत में कहा कि स्कूल की 19 में से 8 छात्राएं फेल हुई है. उन्हें अच्छे रिजल्द की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

वहीं, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्रदेश में जिन भी स्कूलों का रिजल्ट अच्छा नहीं आया है, उनसे रिपोर्ट मांगी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...