11 फरवरी को लगाई जाएगी नेशनल लोक अदालत : सेशन जज

--Advertisement--

Image

पठानकोट, 2 फरवरी – भूपेंद्र सिंह राजू

जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी पठानकोट की तरफ से 11 फरवरी जिला कोर्ट कंपलेक्स मलिकपुर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है ।

इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी पठानकोट के चेयरमैन कम डिस्टिक एंड सेशन जज मोहम्मद गुलजार ने बताया कि इस नेशनल लोक अदालत में 9 जजों की बेंच लगाकर लोगों का आपसी सहमति के साथ निपटारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में विवाहित झगड़े, बैंक रिकवरी केस, मोटर व्हीकल दुर्घटना मुआवजा केस, छोटे क्रिमिनल केस, परिवारिक झगड़ों का आपसी सहमति के साथ निपटारा कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि लोक अदालत में दोनों पार्टियों की सहमति के साथ केस का निपटारा होता है और इसमें किसी भी पार्टी की हार नहीं होती बल्कि दोनों ही पार्टियां केस जीत कर जाती है और केस में लगी हुई कोर्ट फीस भी वापस कर दी जाती है।

उन्होंने बताया कि लोक अदालत का फैसला अंतिम फैसला होता है और इस फैसले के खिलाफ फिर कहीं भी कोई भी अपील नहीं की जा सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस नेशनल लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए अपने केस इसमें लगाएं और सरल तथा सस्ता न्याय प्राप्त करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...