होली मेले के लिए लोक कलाकारों के ऑडिशन 8 से 10 तक

--Advertisement--

हमीरपुर 25 फरवरी – हिमखबर डेस्क

12 से 15 मार्च तक आयोजित किए जा रहे सुजानपुर के राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की चारों सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचल प्रदेश के लोक कलाकारों को अधिक से अधिक समय दिया जाएगा।

सांस्कृतिक संध्याओं की तैयारियों को लेकर मंगलवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान एडीएम राहुल चौहान ने बताया कि चारों संध्याओं के लिए लोक कलाकारों के ऑडिशन 8, 9 और 10 मार्च को सुबह 10ः30 बजे से हमीरपुर के बचत भवन में होंगे। 8 और 9 को जिला हमीरपुर के तथा 10 मार्च को अन्य जिलों के लोक कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे।

एडीएम ने सभी कलाकारों से अपील की है कि वे अपने आवेदनों के साथ अपने आधार नंबर, बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड का सही विवरण अवश्य लिखें। क्योंकि, लोक कलाकारों के मानदेय की अदायगी डीबीटी के माध्यम से ही की जाएगी। लोक कलाकार अपने आवेदन उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर की एमए ब्रांच में या ऑडिशन के समय मौके पर भी जमा करवा सकते हैं।

एडीएम ने जिला भाषा अधिकारी, जिला लोक संपर्क अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को ऑडिशन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, जिला भाषा अधिकारी संतोष कुमार पटियाल और अन्य अधिकारियों ने भी सांस्कृतिक संध्याओं के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...