मिस हमीरपुर-2025 के ऑडिशन 7-8 मार्च को, 5 तक करना होगा आवेदन

--Advertisement--

हमीरपुर 25 फरवरी – हिमखबर डेस्क

सुजानपुर के राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव में पहली बार मिस हमीरपुर-2025 प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
सहायक आयुक्त एवं मिस हमीरपुर-2025 प्रतियोगिता की संयोजक अपराजिता चंदेल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए 7 और 8 मार्च को सुबह 10 बजे हमीरपुर के बचत भवन में ऑडिशन होंगे।

ऑडिशन में भाग लेने की इच्छुक युवतियां निर्धारित प्रपत्र पर 5 मार्च तक सहायक आयुक्त के कार्यालय में आवेदन कर सकती हैं। ये प्रपत्र एवं आवेदन फार्म उपायुक्त कार्यालय परिसर में सहायक आयुक्त के निजी सहायक के कार्यालय कमरा नंबर 222 से प्राप्त किए जा सकते हैं।

अपराजिता चंदेल ने बताया कि सभी इच्छुक युवतियों को 5 मार्च तक आवेदन करना होगा। ऑडिशन के समय कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने इच्छुक युवतियों से मिस हमीरपुर-2025 प्रतियोगिता के लिए आवेदन करने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...