होमगार्ड की पत्नी ने उठाया खाैफनाक कदम, 2 बच्चों के सिर से उठा मां का साया

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाली ग्राम पंचायत पट्टा के गांव पब्बा (कुठाकर) में एक महिला ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मृतका की पहचान पुष्पा देवी (30) पत्नी सतीश कुमार बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल घुमारवीं के चिकित्सक द्वारा पुलिस थाना घुमारवीं को सूचित किया गया। पुलिस की एक टीम थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर की अगुवाई में सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंची।

पुलिस को बताया गया कि इस महिला ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। डीएसपी अनिल ठाकुर भी सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचे। प्रारंभिक जांच में मृतका के गले पर फंदे का निशान पाया गया।

डीएसपी ने स्थानीय एसएफएसएल टीम को सूचित किया, जिसके बाद फोरैंसिक टीम ने घटनास्थल पर जाकर बारीकी से जांच-पड़ताल की।

बताया जा रहा है कि मृतका का पति होमगार्ड के रूप में पुलिस थाना घुमारवीं में अपनी सेवाएं दे रहा है। पुलिस ने मृतका के मायके वालों को सूचित कर दिया है। मृतका अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गई है।

डीएसपी घुमारवीं ने बताया कि महिला के शव को शव गृह में रखवा दिया है।

उधर, मायके वालों का कहना है कि जब तक वो लोग नहीं पहुंचते तब तक शव का पोस्टमार्टम न किया जाए। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...