व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर दी जान, मुकदमा दर्ज, आगामी जांच शुरू

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गूरुंग 

चम्बा शहर के सुल्तानपुर में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकार जान दे दी है। व्यक्ति की पहचान राम कुमार (42) पुत्र कर्म सिंह निवासी सुल्तानपुर चम्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

यहां बताते चलें कि राम कुमार वाहन चालक था, लेकिन कुछ समय से उसने वाहन चलाना छोड़ दिया था और वह घर पर ही होता था।

बुधवार को बालू में भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने गया था। शाम को घर आया और रात करीब 8 बजे अपने कमरे में चला गया। कमरे के जाली के दरवाजे को कुंडी लगा दी जबकि अंदर का दरवाजा खुला छोड़ दिया। इसके बाद पंखे से फंदा लगा लिया।

एक बच्चा उसके कमरे की तरफ गया और उसने जाली के दरवाजे से अंदर झांका तो राम कुमार को पंखे से लटका हुआ पाया। उसने परिजनों को इसके बारे में बताया।

परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे फंदे से नीचे उतारा तथा उपचार के लिए मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद परिजनों के बयान दर्ज किए गए। व्यक्ति ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया अब तक इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

एस.पी. अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वीरवार को मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आरंभिक जांच के आधार पर पुलिस द्वारा 174 सी.आर.पी.सी. के कार्यवाही की गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...